फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   solution of 25 complaint on the spot

25 शिकायतों को मौके पर निस्तारण

Wed, 03 Feb 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Wed, 03 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
solution of 25 complaint on the spot

राज्य सरकार से अनुदान के रूप में मिलने वाली पेंशन लोगों को टेंशन दे रही है। इसकी बानगी तहसील दिवस में देखने को मिली। तहसील दिवस पर 30 शिकायतों में 19 मामले वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन के आए। तहसील प्रशासन ने निस्तारण का दावा करते हुए पेंशन के मामलों को जिला समाज कल्याण विभाग को अग्रसरित कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से फरियादी बिजली, पानी, सड़क और पेंशन की समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों से समस्या के समाधान की गुहार लगाते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन


एसडीएम ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।  तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि तहसील दिवस में विभिन्न समस्याओं के 30 मामले आए। इसमें 25 का मौके पर निस्तारण कर दिया है। 19 मामले पेंशन के आए, जिन्हें निस्तारण के लिए जिला समाज कल्याण विभाग को अग्रसरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सहायक अभियंता बाढ़ नियंत्रण खंड आरपी चमोली, सहायक समाज कल्याण अधिकारी जीएस रावत, कनिष्ठ अभियंता जलसंस्थान रामकुमार यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश शर्मा, अवर अभियंता जलसंस्थान मनोज डबराल, वन दारोगा सुनील रावत, ईओ नगर पालिका वीपीएस चौहान सहित पटवारी मौजूद थे।



जर्जर पोल से हादसे का खतरा
क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद तिवाड़ी ने प्रतीत नगर ग्राम पंचायत में वार्ड एक से पांच तक मार्ग के किनारे जर्जर हालत में खड़े विद्युत पोल से खतरा बताया है। तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को लिखित और मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसडीएम से जर्जर विद्युत पोल बदलवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed