फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Soldiers are not politicians but real heroes of the country: Gautam Gambhir

राजनेता नहीं बल्कि सैनिक हैं देश के असली हीरो : गौतम गंभीर

Mon, 30 Aug 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Soldiers are not politicians but real heroes of the country: Gautam Gambhir
सीआईएसएफ की ओर से आयोजित प्रेरक संवाद कार्यक्रम में लोगों के जवाब देते पूर्व क्रिकेटर और सांसद ग - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देहरादून एयरपोर्ट इकाई की ओर से आयोजित प्रेरक संवाद में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि क्रिकेटर और राजनेता नहीं बल्कि वर्दी वाले सैनिक देश के असली हीरो हैं। उन्होंने कहा कि खेल के साथ पढ़ाई भी बेहद जरूरी होती है।
विज्ञापन

रविवार को सीआईएसएफ की एयरपोर्ट इकाई की ओर से आयोजित मोटिवेशनल टॉक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आऐ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जवानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जवान सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं। वास्तविकता में वहीं सच्चे नायक होते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान जवानों के परिजनों और बच्चों ने पूर्व क्रिकेटर गंभीर से उनके जीवन से संबधित सवाल किए। गंभीर ने बच्चों के सवालों का जवाब भी हास्यप्रद और उत्सुकता के साथ दिया। कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि सीआईएसएसऊ एयरपोर्ट, बंदरगाहों, स्मारकों, सरकारी भवनों, विरासत स्मारक, परमाणु ऊर्जा संयत्र, भारतीय मुद्रा का उत्पादन करने वाले करेंसी नोट प्रेस और अंतरिक्ष प्रतिष्ठानों सहित 300 औद्योगिक इकाईयों, सरकारी अवसंरचना परियोजनाओं, सुविधाओं औश्र प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कचव प्रदान करता है। वीआईपी सुरक्षा के अलावा आपदा प्रबंधन में भी माहिर है। इस दौरान डिप्टी कमांडेन्ट वैभव विशाल गौतम, संरिक्षका अध्यक्ष अपूर्वा, अस्सिटेंट कमांडेन्ट अरविंद कुमार उप्रेती, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार पांडे, सुधीर थापा, संदीप सिंह बिष्ट, वंदना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed