{"_id":"6213b82a5d4c9e54115c7318","slug":"solar-power-park-to-be-set-up-in-jhansi-in-ppp-mode-rishikesh-news-drn404646962","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में पीपीपी मोड में स्थापति किए जाएंगे सौर ऊर्जा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में पीपीपी मोड में स्थापति किए जाएंगे सौर ऊर्जा पार्क
19 झांसी में पीपी मोड में सौर ऊर्जा पार्क स्थापित करने के लिए एओयू पर हस्ताक्षर करते टीएचडीसी के प?
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और उत्तर प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीनेडा) की संयुक्त उपक्रम कंपनी, टूस्को लिमिटेड की ओर से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पीपीपी मोड में सौर ऊर्जा पार्क स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) वर्ल्ड बैंक ग्रुप का एक सदस्य है। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में 600 मेगावाट सौर ऊर्जा पार्कों को सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के आधार पर विकसित किया जाएगा। यह सोलर पार्क भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क योजना के तहत स्थापित किए जाएंगे। इन सौर पार्कों के विकास से भारत सरकार के स्वच्छ ऊर्जा अभियान में 2030 तक 450 गीगावाट अक्षय ऊर्जा प्राप्त करने के लक्ष्य में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
समझौते पर टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव विश्नोई और आईएफसी इंडिया की ओर से कंट्री मैनेजर वेंडी जो. वर्नर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर निदेशक वित्त जे. बेहेरा, निदेशक यूपीनेडा भवानी सिंह खंगारोत और शैलेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।