फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Society operator absconds with lakhs of rupees from customers

Rishikesh News: सोसायटी संचालक ग्राहकों का लाखों रुपये लेकर फरार

Tue, 03 Oct 2023 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Society operator absconds with lakhs of rupees from customers
कंपनी के प्रबंधक और मैनेजर सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


प्रतीत नगर में खुला था जनशक्ति मल्टी स्टेट सोसायटी का ऑफिस
जनशक्ति मल्टी स्टेट सोसायटी कंपनी का प्रबंधक ग्राहकों के लाखों रुपए लेकर फरार हो गया है। कंपनी के प्रबंधक सहित छह लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रतीतनगर रायवाला निवासी सुरेंद्र बुटोला और 19 अन्य लोगों ने रायवाला पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि प्रतीत नगर में जनशक्ति मल्टी स्टेट सोसायटी का ऑफिस खुला था। उसमें कंपनी के मैनेजर प्रतीतनगर रायवाला निवासी प्रदीप भंडारी ने कई लोगों की एफडी की थी। समयावधि पूरी होने के बाद भी जब ग्राहकों को पैसा नहीं मिला तो उन्होंने इस संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि कंपनी का ऑफिस ही बंद कर दिया गया है।

ग्राहकों ने आरोप लगाया कि उनके साथ 30 से 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। कंपनी प्रबंधक उनके रुपये लेकर फरार हो गया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के प्रबंधक सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना एसआई कुशाल रावत को सौंपी गई है। विवेचना अधिकारी कुशाल सिंह रावत ने बताया कि कंपनी के प्रबंध निदेशक कपिल देव राठी, अध्यक्ष मंजीत, अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, उपाध्यक्ष मेनका कपूर, अनिल रावत निवासी ढालवाला टिहरी गढ़वाल और मैनेजर प्रदीप भंडारी निवासी प्रतीतनगर रायवाला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed