फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Slogans have become a thing of the past, now promotion is being done on film tunes

बजट के नाम पर चुनावी लोलीपॉप थमा गई केंद्र सरकार

Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Slogans have become a thing of the past, now promotion is being done on film tunes
7 अंकित गुप्ता, बजट से सम्बंधित परिचर्चा। - फोटो : RISHIKESH
केंद्र सरकार ने आम बजट में युवाओं के लिए रोजगार का पिटारा खोला है। उसने सालभर में 60 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की है। साथ ही इसी साल 5जी सेवा को शुरू करने की घोषणा की है। बजट में मोबाइल फोन के चार्जर और लैंस सस्ते करने जैसी राहत भी दी गई है, लेकिन इससे तीर्थनगरी के युवा प्रभावित नहीं हुए हैं। युवाओं का कहना है कि केंद्र सरकार ने विधानसभा चुनाव के चलते ऐसी घोषणा की है। केंद्र सरकार ने बजट के नाम पर युवाओं को लॉलीपोप दिया है।
विज्ञापन

बीते बजट में तो सरकार सो रही थी, लेकिन अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार देने की घोषणा की है। इससे पहले भी केंद्र सरकार ने अपने बजट में कई घोषणाएं कीं, लेकिन वे धरातल पर साकार नहीं हो पाईं।
विज्ञापन

-अंकित गुप्ता, स्थानीय युवा
5जी तकनीक युवाओं के लिए उतना जरूरी नहीं है, जितना कि रोजगार। उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए जो घोषणा की हैं, वे पूरी होंगी। इस बात की आशंका है कि कहीं प्रदेश में विधानसभा चुनाव बीत जाने के बाद रोजगार भी गायब न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नितिन पयाल, स्थानीय युवा
केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपने बीते बजट में कई घोषणाएं की हैं, लेकिन आज तक उन घोषणाओं का कुछ पता नहीं चला है। केंद्र सरकार की ओर से जारी बजट युवाओं के लिए केवल लॉलीपोप है।

-संतोष चौधरी, स्थानीय युवा
सरकार ने ऋषिकेश में एम्स का निर्माण करने के दौरान भी घोषणा की थी कि संस्थान में स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए वरीयता दी जाएगी। नतीजा सबके सामने है। केंद्र सरकार के इस बजट का उद्देश्य केवल युवा वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करना है।
-अनिश कृष्ण बिष्ट, स्थानीय युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed