फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Six more buses leave for Doon and four additional buses on Delhi route

दून के लिए छह और दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसें रवाना

Sun, 07 Nov 2021 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Six more buses leave for Doon and four additional buses on Delhi route
ऋषिकेश। दिवाली के त्योहार मनाने के बाद लोग अपने घरों से वापस अपनी ड्यूटी पर जा रहे हैं। कोई देहरादून चंडीगढ़ और कोई दिल्ली जा रहा है। इसी को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसें और देहरादून रूट पर छह अतिरिक्त बसें रवाना कीं।
विज्ञापन

रोडवेज के यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि दिवाली के त्योहार के बाद पर्वतीय क्षेत्रों से लोग अपने कामों पर वापस लौट रहे हैं। शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों से देहरादून जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी। देहरादून से अधिकांश यात्री अंबाला, चंडीगढ़ और बद्दी, सोलन के लिए रवाना हुए। देहरादून रूट पर छह अतिरिक्त बसें भेजी गईं। वहीं दिल्ली मार्ग पर चार अतिरिक्त बसें भेजी गईं। आजकल दिवाली के त्योहार को लेकर दिल्ली रूट पर हर रोज 18 बसें संचालित की जा रही हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर दिल्ली मार्ग पर चार बसें बढ़ाकर भेजी गईं, कुल 22 बसें भेजी गईं। भैयादूज के त्योहार को लेकर भी कई लोग अब भी गांव में हैं। रविवार को वह अपने काम पर वापस लौटेंगे, ऐसे में दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed