फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Shuffle in the field of five doctors in Munikireti police station

थाना मुनिकीरेती में पांच दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

Sun, 09 Feb 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shuffle in the field of five doctors in Munikireti police station
थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत सात चौकियों में से पांच चौकियों में उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। जबकि दो चौकियों में उपनिरीक्षकों को यथावत तैनात रखा गया है। सभी उपनिरीक्षकों ने अपनी चौकियों की कमान शनिवार को संभाल ली है। वहीं एक उपनिरीक्षक की एसओजी प्रभारी के पद पर तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस टिहरी कप्तान योगेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत पांच चौकियों में उपनिरीक्षकों का फेरबदल किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर प्रमोद शाह ने बताया है कि मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत सात पुलिस चौकी शामिल हैं। इनमेें से पांच में उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। पांच में से चार चौकी प्रभारी थाना क्षेत्र में ही ट्रांसफर किए गए हैं। एक उपनिरीक्षक को घनसाली से यहां की एक पुलिस चौकी में तैनात किया गया है। कैलाश गेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकेंद्र कुमार और गूलर चौकी प्रभारी पद पर उपनिरीक्षक सुनील पंत की तैनाती यथावत रखी गई है। उपनिरीक्षक नीरज रावत को तपोवन चौकी से शिवपुरी चौकी,
विज्ञापन

विनोद कुमार को ढालवाला चौकी से तपोवन चौकी, अंशुल अग्रवाल को शिवपुरी चौकी से भद्रकाली चौकी, विक्रम बिष्ट को एसओजी प्रभारी से ढालवाला चौकी प्रभारी, दुर्गेश कोठियाल घनसाली चौकी से व्यासी चौकी, आशीष कुमार भद्रकाली चौकी से एसओजी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed