फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Shopkeeper selling banned army uniforms, case registered

Rishikesh News: सेना की प्रतिबंधित वर्दी बेच रहा था दुकानदार, मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Nov 2025 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper selling banned army uniforms, case registered
- राजस्थान के रहने वाले दुकानदार का रायवाला के हनुमान चौक पर है दुकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
रायवाला। रायवाला कोतवाली पुलिस ने सेना की प्रतिबंधित वर्दी बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दुकान से सेना की वर्दी भी बरामद की है। राजस्थान का रहने वाला दुकानदार कई साल से रायवाला बाजार में किराये पर दुकान चला रहा था।

रायवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हनुमान चौक स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया। इस दौरान दुकान से सेना की प्रतिबंधित न्यू पैटर्न कंबर्ट वर्दी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि दुकानदार का नाम बजरंग सिंह राठौर है। वह मूल रूप से माडपुरा, तहसील खिमसार, जिला नागौर राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। खोलिया ने बताया कि दिल्ली में हुए बम धमाके की घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जन सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र की ऐसी दुकानों पर छापा मारा जा रहा है, जिन पर सुरक्षा बलों से जुड़ी वस्तुएं विक्रय की जा रही हों। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न करते हुए इस तरह की सामग्री बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed