{"_id":"5df7e19f8ebc3e87ef0a81aa","slug":"sewer-dirt-accumulating-on-the-road-passers-by-upset-rishikesh-news-drn329583322","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जमा हो रही सीवर की गंदगी, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर जमा हो रही सीवर की गंदगी, राहगीर परेशान
विज्ञापन
09 डीजीबीआर चौक के समीप सड़क पर एकत्र सीवर
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति विहार में घरों से निकलता सीवर का गंदा पानी डीजीबीआर चौक पर जमा हो गया है। लबालब सीवर से भरी सड़क पर राहगीरों का पैदल चलना दूभर हो गया है। शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदार विभाग समस्या का निस्तारण करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। साथ ही चार विद्युत पोल को सीवर ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। जिससे यहां करंट फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
गौरतलब है कि वर्तमान में डीजीबीआर चौक से आशुतोष नगर तक 24 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य नगर निगम ऋषिकेश ने ठेकेदार को सौंपा है। नगर निगम की ओर से नाले का कार्य शुरू होने के लिए 22 अक्टूबर को आदेश जारी हो चुके थे। बावजूद इसके तीन दिसंबर को कार्य शुरू किया गया। इस नाले पर प्रगति विहार के करीब पां सौ घरों का सीवर बहता है। डीजीबीआर चौक से आशुतोष नगर तक ठेकेदार ने नाले का निर्माण कार्य तो शुरू किया, मगर ऊपर से बह रहे सीवर की निकासी व्यवस्था करने की बजाय उसे बंद कर दिया। जिससे सीवर का पानी सड़क पर जमा हो गया है। मामला संज्ञान में होने के बावजूद भी नगर निगम और संबंधित ठेकेदार यहां से सीवर हटाने की बजाए मूकदर्शक बने हुए हैं।
गंदगी पर पार्षद ने जताई आपत्ति
ऋषिकेश। डीजीबीआर चौक में बहते सीवर पर स्थानीय पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी आपत्ति जताई है। इस संबंध में उन्होंने निर्माणाधीन नाले पर पहुंचकर ठेकेदार को सड़क में बह रहे सीवर को उठाने के लिए कहा। इस पर ठेकेदार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सड़क पर सीवर बहने का मामल संज्ञान मेें है। जल्द ही यहां सड़क पर फैले सीवर का निस्तारण कर लिया जाएगा।
उपेंद्र गोयल, लोक निर्माण विभाग