फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Seva Saptah will be held at the IDPL grounds.

Rishikesh News: आईडीपीएल मैदान में आयोजित होगा सेवा सप्ताह

Wed, 01 Jul 2026 02:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 01 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
'Seva Saptah will be held at the IDPL grounds.
प्रदेश सरकार के पांच साल का कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आईडीपीएल के हॉकी मैदान में होगा। चार जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। बहुद्देशीय शिविर में जरूरतमंदों की समस्याओं को तुरंत समाधान किया जाएगा। दिव्यांगों को उपकरण बांटे जाएंगे और कार्ड भी बनाए जाएंगे।कार्यक्रम स्थल को फाइनल करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल आईडीपीएल पहुंचे। हॉकी मैदान को कार्यक्रम के लिए चुना गया। आईडीपीएल डाकघर के पीछे हेलीपैड बनाया जाएगा। आईडीपीएल गेट हाउस के सामने और आईडीपीएल हॉट परिसर में कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहन पार्क कराए जाएंगे। इस कार्यक्रम में हरिद्वार, टिहरी और देहरादून जिले के लोग शामिल होंगे।जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर में लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। लाभार्थियों के कार्ड भी बनाए जाएंगे। बीमारियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की जाएगी। इस कार्यक्रम में दूसरे जिले के अधिकारी भी शामिल होंगे। बहुद्देशीय शिविर में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एसडीएम कुमकुम जोशी, सीओ तुषार बोहरा, एसओ यशपाल बिष्ट, प्रतीक कालिया, अरुण विक्रम सिंह, पार्षद सुरेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed