{"_id":"6a481e7244b70d9fdf04e4cf","slug":"seva-pakhwada-begins-today-at-idpl-ground-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1009846-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आईडीपीएल मैदान में आज से सेवा पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आईडीपीएल मैदान में आज से सेवा पखवाड़ा
Sat, 04 Jul 2026 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईडीपीएल मैदान में आज (4 जुलाई) से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। यह कार्यक्रम 18 जुलाई तक चलेगा। पहले दिन कार्यक्रम को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस कार्यक्रम में करीब 18 हजार से 20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी करने के लिए लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, परिवहन विभाग, पूर्ति विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस, यातायात पुलिस के अधिकारी अपनी टीमों के साथ जुटे रहे। गर्मी को देखते हुए पंडाल में एसी और कूलर की व्यवस्था भी की गई है।
जल संस्थान की ओर से कार्यक्रम स्थल के आसपास पेयजल टंकियां स्थापित की गई हैं। वहीं नगर निगम की ओर से कार्यक्रम स्थल के आसपास सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की गई। नगर निगम की ओर से मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। पुलिस की ओर से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए बैरिकेडिंग कर अलग-अलग स्थान चिह्नित किए गए हैं। फायर बिग्रेड की ओर से मौके पर दो अग्निशमन वाहनों को लगाया गया है।
विज्ञापन
-- -
आईडीपीएल सिटी गेट से आएंगे छोटे वाहन, बड़े वाहन कैनाल गेट से
यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले मोटरसाइकिल, ऑटो, विक्रम, ई-ऑटो, कार आईडीपीएल सिटी गेट से प्रवेश करेंगे। जबकि भारी वाहन बसें, ट्रक कैनाल गेट से प्रवेश करेंगे। यदि वाहनों की संख्या अधिक हुई तो निकटवर्ती मैदान में भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके।
-- -
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कटआउट लगे
आईडीपीएल सिटी गेट और आईडीपीएल कैनाल गेट से हॉकी मैदान तक सड़क के दोनों ओर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कट आउट लगाए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के बाहर मुख्यमंत्री के आगमन पर उन पर फूलों की वर्षा करेंगे।
-- -
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
कार्यक्रम स्थल पर संस्कृति विभाग के कलाकारों की ओर से रंगारंग गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। स्वयं सहायता समूहों और विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे।
-- -
कोट-
कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। कार्यक्रम में करीब 18 से 20 हजार लोग शामिल होंगे। पूरे परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पेयजल, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था कर दी गई है। - प्रदीप नेगी, तहसीलदार, ऋषिकेश