फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sensation due to finding a dead body in Kharasroth forest

खारास्रोत के जंगल में अधजला शव मिलने से हडकंप

Wed, 09 Dec 2020 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sensation due to finding a dead body in Kharasroth forest
खारास्त्रोत की झाडियों में इस तरह से पड़ा मिला बाबा का सामान । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती अंतर्गत खारास्रोत में शराब के ठेके के समीप जंगल में एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैला गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना पुलिस को खारास्रोत के जंगल में एक व्यक्ति का अधजला शव मिलने की सूचना मिली। आसपास लोगों से छानबीन के बाद पता चला की अधजला शव किसी बाबा का है। बाबा मानसिक रुप से विक्षिप्त था, लॉकडाउन में बाबा खारास्रोत में एक चाय की दुुकान में रोज चाय पीने आता था। बाबा नशे का आदि था। सोमवार देर शाम भी बाबा को खारास्रोत ठेके के पास शराब के नशे में देखा गया था। बाबा का शव कैसे जला, यह मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने क बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आसपास की झाड़ियां तक जल गईं
ऋषिकेश। खारास्रोत में ठेके की विपरित दिशा में सड़क पार करते ही करीब 10 मीटर भीतर जंगल में जाकर जिस जगह बाबा का अधजला शव मिला, वहां आसपास की झाड़ियां झुलसी हुईं थीं। यहां तक कि जिस जगह शव पड़ा हुआ था, उसके पास खड़े पेड़ की पत्तियां करीब 15 से 20 फीट ऊंचाई पर भी झुलसी हुईं थीं। इससे साफ है कि बाबा पेट्रोल जैसे किसी अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ से जला है। दूसरी तरफ मामला यूं भी संदिग्ध लग रहा है कि जब भी कोई व्यक्ति इस तरह से आग की लपटों में घिरता है तो वह इधर-उधर भागता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
थाना मुनिकीरेती पुलिस के पास नहीं कोई रिकॉर्ड
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में कैलासगेट, तपोवन, शिवानंद नगर आदि स्थानों में फक्कड़ बाबा रहते हैं। इन फक्कड़ बाबाओं का थाना मुनिकीरेती पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं हैं। क्षेत्र में रह रहे फक्कड़ बाबाओं का यदि थाना पुलिस समय-समय पर सत्यापन करती तो खारास्रोत के जंगल में जिस बाबा का अधजला शव मिला है, उसकी शिनाख्त करने में थाना पुलिस को परेशानी नहीं होती। थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि क्षेत्र में रह रहे फक्कड़ बाबाओं का हमारे पास कोई फाइल रिकॉर्ड नहीं हैं, अब जल्द ही इस ओर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed