फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Self awareness is essential for better health and safety

Rishikesh News: बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए स्वयं के प्रति जागरूकता जरूरी

Tue, 20 May 2025 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Self awareness is essential for better health and safety
- फुट हिल्स एकेडमी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया अपराजिता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से फुटहिल्स एकेडमी में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं व महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा व महिला अपराधों पर नियंत्रण आदि के बारे में बताया। विशेषज्ञों ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं के प्रति जागरूक होना जरूरी है।
कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को विद्यालय परिसर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम का शुभारंभ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी गुप्ता, महिला उपनिरीक्षक दीपिका तिवारी व एडवोकेट आरती मित्तल ने किया। डॉ. शिल्पी गुप्ता ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता व अन्य सावधानी के बारे में बताया। कहा कि लंबे समय तक पैड या टैंपोन का प्रयोग न करें। इन्हें बदलते रहें। मासिक धर्म के दौरान प्यूबिक एरिया को साफ रखें।
विज्ञापन

एसआई दीपिका तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया फेसबुक, एक्स, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर अकाउंट बनाना व शेयर करना गलत नहीं है, लेकिन ओवर शेयर करने से बचें। इसका प्रयोग कनेक्टीविटी, एकेडमिक और अन्य जरूरी कार्यों के लिए करें। अनजान व्यक्ति की दोस्ती या कॉल स्वीकार करने से ब्लैकमेलिंग या अन्य दूसरी तरह की समस्याएं आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, अगर किसी से कोई गलती हो जाए तो उसे स्वीकार करें और उसके बारे में अपने परिवार, जिम्मेदार व्यक्ति, शिक्षक या पुलिस को बताएं। डायल 112, साइबर सेल, पुलिस आदि से बात करें। आपका नाम-पता गोपनीय रहेगा और समस्या भी हल होगी। एडवोकेट आरती मित्तल ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट आदि के बारे में विस्तार से बताया। एडवोकेट मित्तल ने महिला हेल्पलाइन के बारे में बताते हुए कहा कि महिला हेल्पलाइन का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे सहायता और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रदान करना है। कार्यक्रम में प्रियांशी चौहान, मंजू शर्मा, नीलम चौहान, मीनू तरार, वंदना माथुर, मनीषा बिष्ट, पिंकी पयाल व विनीता आदि शामिल रहे।

---------

कैंसर जागरूकता पंपलेट किए वितरित
कैंसर रोग से बचाव के प्रति अमर उजाला फाउंडेशन के जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को पंपलेट भी वितरित किए। डॉ. शिल्पी गुप्ता ने छात्राओं को स्तन कैंसर सहित अन्य कई बीमारियों की पहचान के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी विशेषज्ञों से सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed