फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   SDRF rescues youth drowning in Ganga

Rishikesh News: गंगा में डूबते युवक को एसडीआरएफ ने बचाया

Wed, 03 Jun 2026 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 03 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
SDRF rescues youth drowning in Ganga
निम बीच घाट पर गंगा में रील बनाते समय संतुलन बिगड़ने से एक पर्यटक तेज बहाव की चपेट में आ गया। इस दौरान वहां तैनात एसडीआरएफ के जवान ने तत्काल गंगा में छलांग लगा कर डूब रहे युवक को बचा लिया।
विज्ञापन

ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में गंगा घाटों पर पर्यटकों के लगातार डूबने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए एसडीआरएफ ने संवेदनशील स्थानों पर पिकेट स्थापित की हैं, जिनमें निम बीच भी शामिल है। यहां एसडीआरएफ की पिकेट पर्यटकों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को निम बीच पर रील बनाते समय एक पर्यटक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि यहां तैनात हेड कांस्टेबल किशोर कुमार ने तुरंत नदी में छलांग लगाई। अन्य सदस्यों ने थ्रो-बैग का उपयोग कर बचाव कार्य किया और युवक को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed