{"_id":"6ac631584317a3c22d05f93a","slug":"screens-to-display-route-updates-led-displays-installed-at-bhadrakali-and-maletha-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-147351-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा : अब स्क्रीन बताएगी मार्ग का हाल, भद्रकाली और मलेथा में लगी एलईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा : अब स्क्रीन बताएगी मार्ग का हाल, भद्रकाली और मलेथा में लगी एलईडी
Wed, 07 Oct 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
- भद्रकाली और मलेथा में लगीं एलईडी स्क्रीन, 68 लाख की लागत से तैयार डिजिटल सूचना प्रणाली; इसी माह शुरू होगा प्रसारण
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा मार्ग पर अब श्रद्धालुओं को सड़क खुली है या बंद, मौसम कैसा है और आगे रास्ते की स्थिति क्या है, इन सवालों के जवाब के लिए किसी से पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी। बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर भद्रकाली और मलेथा (श्रीनगर) में लगाई गईं अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन यात्रियों को रास्ते की रियल टाइम जानकारी देंगी। विद्युत कनेक्शन मिलते ही स्क्रीन पर मौसम, यातायात, मार्ग अवरोध, वैकल्पिक रास्तों और प्रशासन के दिशा-निर्देश प्रसारित किए जाएंगे।
करीब 68 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस डिजिटल सूचना प्रणाली को चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी खंड, ऋषिकेश परियोजना की कार्यदायी संस्था है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोनों स्थानों पर 16 फीट × 10 फीट आकार की एलईडी स्क्रीन स्थापित की जा चुकी हैं। विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। कनेक्शन मिलते ही इसी माह स्क्रीन पर सूचनाओं का प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा। डिजिटल स्क्रीन के जरिये यात्रियों तक समय पर सटीक सूचना पहुंचने से अनावश्यक आवाजाही और जाम को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही मौसम और मार्ग की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। चारधाम यात्रा मार्ग पर शुरू होने जा रही यह व्यवस्था परंपरागत सूचना तंत्र को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सीधे और तत्काल जानकारी मिल सकेगी।
जाम में फंसने से पहले मिलेगी जानकारी
चारधाम यात्रा के दौरान बरसात में भूस्खलन, चट्टान गिरने और खराब मौसम के चलते कई बार यातायात रोकना पड़ता है। ऐसे में समय पर जानकारी नहीं मिलने पर यात्री बंद या बाधित मार्ग की ओर बढ़ जाते हैं और घंटों जाम में फंसे रहते हैं। नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यही होगा कि यात्रियों को आगे की स्थिति रास्ते में ही पहले से पता चल जाएगी। मार्ग अवरुद्ध होने पर स्क्रीन पर इसकी सूचना के साथ उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग भी प्रदर्शित किए जाएंगे। मौसम बिगड़ने की स्थिति में चेतावनी और प्रशासन के जरूरी निर्देश भी तत्काल दिखाए जाएंगे। इससे यात्री परिस्थितियों के अनुसार अपनी यात्रा को रोकने, आगे बढ़ने या वैकल्पिक मार्ग चुनने का फैसला ले सकेंगे।
विज्ञापन
- दोनों स्थानों पर एलईडी लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। विद्युत कनेक्शन मिलते ही सूचना प्रसारण का कार्य शुरु हो जाएगा। पंकज नयाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत यांत्रिक खंड, लोनिवि ऋषिकेश।