{"_id":"57e824304f1c1bf70a574299","slug":"scotty-canal-edge-of-missing-woman-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला की स्कूटी नहर किनारे मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला की स्कूटी नहर किनारे मिली
अमर उजाला/ ऋषिकेश।
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में लापता महिला की स्कूटी और चप्पल चीला शक्ति नहर किनारे लावारिस हालत में मिली है। मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। इससे महिला के डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक, प्रीति शर्मा (37) पत्नी अमित कुमार शर्मा, निवासी 25 सदानंद मार्ग, देहरादून रोड बीते शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन करने पर भी सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह महिला की स्कूटी और चप्पल चीला-बैराज मार्ग पर लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने बताया कि सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने स्कूटी और चप्पल की पहचान की।
विज्ञापन
लापता महिला के पति ने बताया कि वह शनिवार सुबह काम के सिलसिले में रुड़की गए हुए थे। दोपहर करीब सवा एक बजे पत्नी से मोबाइल पर बात हुई, लेकिन उसके बाद संपर्क नहीं हो सका। मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। घर पहुंचने पर पत्नी को आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने बताया कि मामला ऋषिकेश का है, अग्रिम कार्रवाई कोतवाली पुलिस करेगी।
विज्ञापन