{"_id":"576847e24f1c1bf013b47e7c","slug":"scorching-mid-cylinder-bursts-lighting-accessories","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिलेंडर फटने से झुलसा अधेड़, सामान जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर फटने से झुलसा अधेड़, सामान जला
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
आग लगी
- फोटो : filephoto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक अधेड़ व्यक्ति झुलस गया। जबकि उसकी झोपड़ी में रखा हजारों का सामान भी जल गया। व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद सेर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह चंद्रभागा निवासी भगवानदास (52) पुत्र सूबेदार सिंह अपनी झोपड़ी में खाना बना रहा था। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर लीकेज हो गया। झोपड़ी ने आग पकड़ ली। भगवानदास झोपड़ी में रखा सामान बाहर फेंकने लगा इसी दौरान वह आग की चपेट में गया। सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन
जिससे आग और भड़क गई और झोपड़ी में रखा हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। भगवानदास को राजकीय चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद दून के कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक वह हादसे में 30 फीसदी जल गया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन