फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sanjay Jheel will be rejuvenated soon

संजयझील का होगा कायाकल्प

Fri, 30 Jul 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Jheel will be rejuvenated soon
ऋषिकेश। कालेकीढाल स्थित संजय झील का अब जल्द कायाकल्प होगा। झील के कायाकल्प होने से इस क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी भी शुरू होगी। वन विभाग इसे बॉयोडायवर्सिटी (जैवविविधता) थीम के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। इसके सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने दस लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। प्रमुख वन संरक्षक ने प्रभागीय वनाधिकारी को इसका जल्द डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने विभागीय टीम के साथ संजय झील का निरीक्षण किया। वन संरक्षक ने कहा कि संजय झील ऋषिकेश के पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी। यहां पानी के प्राकृतिक स्रोत के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य भी है। झील को बायोडायवर्सिटी थीम के रूप में विकसित किया जाएगा। प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ किए बिना झील का सौंदर्यीकरण होगा। शासन ने झील के सौंदर्यीकरण के लिए पहली किश्त के रूप में 10 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है। डीपीआर तैयार होने के बाद सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर वन संरक्षक अखिलेश तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी दून राजीव धीमान, वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महेंद्र सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed