फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand Sports News volleyball tournament Sangam Club won inaugural match by defeating Himalayan Club

Uttarakhand Sports News: दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट...संगम क्लब ने हिमालयन क्लब को हरा जीता उद्घाटन मुकाबला

Sun, 10 Nov 2024 01:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 01:18 PM IST
सार

दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। संगम क्लब ने हिमालयन क्लब को हराकर उद्घाटन मुकाबला जीता।

विज्ञापन
Uttarakhand Sports News volleyball tournament Sangam Club won inaugural match by defeating Himalayan Club
भानियावाला ऋषिकेश में वॉलीबाल टूर्नामेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्रीड़ा भारती उत्तराखंड और संगम क्लब भानियावाला की ओर से शहीद मनजीत सिंह चौहान मेमोरियल दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट कान्हरवाला, भानियावाला में शुरू हुई। प्रतियोगिता में 22 टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


पहले दिन खेल में 12 टीमों में दमखम दिखाया। इसमें संगम क्लब ने हिमालयन क्लब को 21-17, 21-13, जौलीग्रांट ने बाला वॉरियर को 21-15, 21-19, 15 10, संगम क्लब ए ने दून फ्रेंड्स क्लब मिस्सर वाला को 21-19, 21- 17, क्षेत्री फिटनेस क्लब जौलीग्रांट ने एसएसएचटी क्लब को 21-17, 21-19, 15-09, एलडीए ने गढ़वाल क्लब को 21-19, 21-17, विंडलास डेवलोपर ने सिटी क्लब को 21-17, 15-13 से हराया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun News: उत्तराखंड लोक सेवा अधिकरण के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी में शिक्षक, उठाए कई सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान करीब पचास बलिदानियों के परिजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।


इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद, भाजपा नेता संपूर्ण सिंह रावत, दिनेश काला, अजय सिंह सोलंकी, रवि चौहान, दीपक चौहान, गोविंद सिंह चौहान, एसएस मठारू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, निवर्तमान सभासद ईश्वर रौथाण, हिमांशु राणा, प्रदीप नेगी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed