फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rural drinking water shortage would be overcome soon

जल्द दूर होगी गांवों में पेयजल किल्लत

Mon, 27 Jun 2016 02:29 AM IST
आलोक पंवार /अमर उजाला, ऋषिकेश
आलोक पंवार /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 27 Jun 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Rural drinking water shortage would be overcome soon
पानी की टंकी - फोटो : filephoto

जल्द ही ऋषिकेश विधानसभा के गांवों में होने वाली पानी के लो-प्रेशर, अनियमित आपूर्ति की समस्या दूर होगी और सरकारी पानी से वंचित इलाकों में पानी पहुंचेगा। यह संभव होगा वर्ल्ड बैंक की फालोआन योजना से। योजना के तहत इन गांवों में नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी और नई ट्यूबवेलों का निर्माण होगा।

विज्ञापन


इसके लिए जल निगम ने प्रस्ताव तैयार कर वर्ल्ड बैंक को भेज दिया है। हालांकि यह प्रस्ताव पूरे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के लिए भेजा गया है। राहत की बात यह है कि परियोजना में ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामसभा श्यामपुर, ऋषिकेश, हरिपुरकला, प्रतीतनगर को शामिल किया गया है। जहां वर्तमान आबादी के अनुरूप नई पाइप लाइन बिछेगी, ट्यूबवेल बनेंगे ताकी मांग के अनुरूप पेयजल आपूर्ति हो सके। परियोजना के तहत दो चरणों में कार्य होगा। परियोजना साकार हुई तो पेयजल किल्लत से जूझने वाले गांव को पर्याप्त पानी मिलेगा।
विज्ञापन


यहां है पेयजल समस्या
ऋषिकेश ग्रामसभा के बापूग्राम, बीस बीघा, इंदिरानगर, नेहरुग्राम में लो-प्रेशर और अनियिमित आपूर्ति। इसी ग्रामसभा के शिवाजीनगर में बसावट के चार दशक बाद भी सरकारी पानी की सुविधा नहीं है। ग्रामसभा श्यामपुर, प्रतीतनगर और हरिपुरकला में भी पेयजल समस्या बनी रहती है। खासकर गर्मी में। पेयजल किल्लत होने पर लोगों को घरों के बाहर से पानी ढोना पड़ता है। दरअसल, इन गांवों में लगातार आबादी बढ़ने से पानी की खपत भी बढ़ रही है। पेयजल आपूर्ति करने वाले संसाधन आबादी के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। ग्रामीण पिछले काफी समय से ट्यूबवेल की क्षमता और नई पाइप लाइन बिछाने की मांग उठाते आ रहे हैं। इस समस्या का जल निगम ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी सुनिए
प्रदेश के देहात क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए वर्ल्ड बैंक की फॉलोआन परियोजना के तहत अनुमानित नौ सौ करोड़ का प्रस्ताव तैयार वर्ल्ड बैंक को भेजा गया है। परियोजना में ऋषिकेश विधानसभा के गांव भी शामिल हैं। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर नए ट्यूब वैल बनाए जाएंगे और नई पाइप लाइन बिछेगी।
सीताराम, अधिशासी अभियंता, जल निगम, दून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed