फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   RTPCR sample of 100 employees of the company taken

100 कर्मचारियों का लिया गया आरटीपीसीआर सैंपल

Fri, 09 Oct 2020 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
RTPCR sample of 100 employees of the company taken
गुमानीवाला ग्रामीण क्षेत्र में लायंस क्लब रॉयल द्वारा नि:शुल्क कोविड जांच शिविर। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीर्थनगरी वासियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। जगह-जगह कोविड-19 के लिए गए सैंपलों में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में 107 आरटीपीसीआर के सैंपल लिए गए। लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी सैंपलों को देहरादून लैब में भेजा गया है। उधर, मुनिकीरेती क्षेत्र में 127 आरटीपीसीआर के सैंपल लिए गए। फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ढालवाला क्षेत्र में एक कंपनी के 100 कर्मचारियों और 27 अन्य जगहों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। इसके अलावा 6 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। सभी एंटीजन रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
फोटो-
श्यामपुर। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से गुमानीवाला श्यामपुर में कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। क्लब अध्यक्ष अभिनव गोयल ने बताया कि शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर अपनी कोरोना जांच की। कहा जल्द ही क्लब की ओर से एक और कोरोना जांच शिविर श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

क्लब के जोनल चेयरपर्सन राही कपाड़िया ने बताया कि क्लब की ओर से ऋषिकेश प्रशासन एवं राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के सहयोग से पहले में भी नि:शुल्क कोरोना वायरस जांच शिविर लगाए गए थे। इस मौके पर अंकुर अग्रवाल, विनय आडवाणी, लविश अग्रवाल, हिमांशु अरोड़ा, धीरज मखीजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में अब कोविड-19 सैंपल रिपोर्ट जल्द आएगी। इसके लिए चिकित्सालय में ट्रयूनट मशीन लग गई है। अब अधिकांश कोविड-19 के सैंपल चिकित्सालय में ही लिए जाएंगे। यमकेश्वर ब्लॉक का यह पहला राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय है जहां कोविड-19 सैंपल के लिए ट्रयूनट मशीन लगाई गई है। यह मशीन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने लक्ष्मणझूला चिकित्सालय को दान दी है।

यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव ने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने लक्ष्मणझूला चिकित्सालय को 16 लाख की ट्रयूनट मशीन दान दी है। कोविड-19 के अधिकांश सैंपल अब यहीं पर लिए जाएंगे। इसके लिए चिकित्सालय में व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। बुधवार को इस मशीन से 17 कोविड-19 सैंपल की जांच की गई। कहा अब लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर गरुड़चट्टी में इस मशीन से कोविड-19 के सैंपल लिए जाएंगे। कहा उनका प्रयास है कि अब अधिक से अधिक सैंपल इसी मशीन से होंगे।

 राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में कोविड-19 सैंपल जांच के लिए लगी ट्रयूनट मशीन।

राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में कोविड-19 सैंपल जांच के लिए लगी ट्रयूनट मशीन।- फोटो : RISHIKESH

ढालवाला स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारियों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

ढालवाला स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारियों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed