फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   robery after lift

स्कूटी पर लिफ्ट दिया और लूट लिया

Sun, 10 Jan 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 10 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन

बस परिचालक को रास्ते में अनजान स्कूटी सवार से लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। सुनसान जगह पर ले जाकर स्कूटी वाले ने परिचालक से लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर स्कूटी चालक ने धारदार हथियार से हमला कर परिचालक को घायल कर दिया और रुपये लूटकर फरार हो गया। राहगीरों ने परिचालक को घायलावस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


निजी बस का परिचालक मनवीर (28) पुत्र मेवालाल निवासी कोयलघाटी शुक्रवार की रात हरिद्वार रोड पर घाट चौक से पैदल घर आ रहा था। इसी बीच पीएसके इंटर कॉलेज के पास उसने एक स्कूटी सवार से लिफ्ट ले ली। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार उसे कोयलघाटी की ओर ले जाने की बजाय दून मार्ग की ओर ले गया। बालाजी बागीचे के पास सुनसान जगह पर स्कूटी रोककर मनवीर से लूटपाट करने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर स्कूटी सवार ने उसे धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग दौड़े स्कूटी सवार फरार हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि जेब में पचास रुपये थे, जिसे हमलावर लूटकर ले गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब में एक दबोचा
ऋषिकेश। रानीपोखरी थाना पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त एक युवक को मय वाहन दबोचा है। उसके पास से देसी शराब के 156 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम चेकिंग के दौरान रैनापुर मोड़ पर एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। सकपकाने पर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास देसी शराब मिली। पुलिस ने उसकी पहचान सचिन निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश के रूप में कराई। उसके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed