फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Robbery postponed due to the alertness of police personnel and home guards

पुलिस जवान और होमगार्ड की सतर्कता से टली लाखों की चोरी

Wed, 02 Dec 2020 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Robbery postponed due to the alertness of police personnel and home guards
ऋषिकेश। श्यामपुर चौकी पुलिस क्षेत्र के गुमानीवाला में एक पुलिस जवान प्रशांत कुमार और होमगार्ड मयंक तिवारी की सतर्कता से एक ज्वेलरी की दुकान में लाखों रुपये के चोरी का मामला टल गया। बीती सोमवार को दुकान स्वामी दुकान का ताला लगाना भूल गया था। दोनों जवानों को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। वहीं सीओ डीसी ढौंडियाल ने भी पुलिस प्रशासन की ओर से दोनों जवानों को उचित इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मंगलवार को ऋषिकेश कोतवाली में सीओ डीसी ढौंडियाल ने एक पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीती सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे गुमानीवाला क्षेत्र में पुलिस जवान प्रशांत कुमार और होमगार्ड जवान मयंक तिवारी को गश्त के दौरान एक ज्वेलरी की दुकान खुली नजर आई। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर दुकान स्वामी को फोन किया। दुकान स्वामी जब दुकान में आया तो उसनेे देखा की दुकान का शटर तो बंद था, लेकिन उसमें ताला नहीं लगाया हुआ था। दुकान के अंदर रखी ज्वेलरी जस की तस थी, कैश काउंटर में भी पूरा पैसा था।
विज्ञापन

दुकान स्वामी वैभव भारद्वाज ने बताया कि दुकान में उनके साथ उनका भांजा भी काम करता था। वह सोमवार दोपहर किसी काम से हरिद्वार चले गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने भांजे का सही ढंग से दुकान बंद करने की बात कही थी, लेकिन उसने कैसे दुकान छोड़ दी। इस बारे में वह भी कुछ नहीं बता पा रहा है। पुलिस की सतर्कता से उनकी दुकान में लाखों रुपये की चोरी होने से बच गया। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर कैश काउंटर में करीब 50 हजार रुपये की नकदी और दो लाख रुपये की ज्वेलरी थी। पत्रकार वार्ता के दौरान कोतवाल रितेश शाह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed