{"_id":"69387ed8f3f6eb3311005705","slug":"roadways-bus-started-running-at-full-speed-on-agra-route-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-853336-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आगरा रूट पर फर्राटा भरने लगी रोडवेज की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आगरा रूट पर फर्राटा भरने लगी रोडवेज की बस
Wed, 10 Dec 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश से आगरा के मध्य रोडवेज की बस फर्राटा भरने लगी है। इस बस के संचालन से यात्रियों को राहत मिली है। दो माह पहले कम आय आने पर रोडवेज डिपो मुख्यालय की ओर से इस बस का संचालन बंद कर दिया गया था।
ऋषिकेश वाया मेरठ होते हुए आगरा तक रोडवेज बस का संचालन होता है। कुछ समय पूर्व रोडवेज मुख्यालय की ओर से बसों के लिए पर्याप्त पार्ट्स न भेजे जाने के कारण पुरानी बसों को जैसे तैसे चलाया जा रहा था। जिससे बसें आधे रास्ते में जवाब दे रही थी। इन बसों के रास्ते में खराब होने से यात्रियों को परेशानी होती थी।
बस खराब होने पर कई बार यात्रियों और चालक परिचालकों में नोकझोंक हो जाती थी। इस बस के रास्ते में खराब होने की शिकायत यात्रियों ने पूर्व में रोडवेज मुख्यालय तक की थी। आय कम आने के कारण रोडवेज ऋषिकेश डिपो की ओर से इस बस को बंद करने के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन
मुख्यालय की अनुमति मिलने के बाद इस बस को बंद कर दिया गया था। अब इस रूट पर रोडवेज डिपो की ओर से नई बसों को संचालित किया जा रहा है। जिससे यह बसें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के साथ मुकाबला कर पा रही हैं। आय भी अच्छी आ रही है।
-- -
कोट-
- आगरा रूट पर बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। इस रूट पर अब नई बसों को लगाया गया है। इन बसों के संचालन से आय भी अच्छी आ रही है। यात्रियों को बस सेवा का लाभ मिल रहा है। - नरेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज ऋषिकेश डिपो