फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roads are damaged at many places in Pratinnagar

Rishikesh News: जल संस्थान की बनाई सड़क गड्ढों में हुई तब्दील

Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Roads are damaged at many places in Pratinnagar
Iआवागमन में लोगों को भारी परेशानी, विहिप ने दी घेराव की चेतावनीI
विज्ञापन




प्रतीतनगर और रायवाला ग्राम सभा में कई जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। विहिप ने जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। लाखों रुपये की लागत से रायवाला और प्रतीतनगर में सड़कें बनाई गई थी। लेकिन सड़कें जगह-जगह टूट गई हैं। जिनकी मरम्मत करने के लिए कोई भी विभाग आगे नहीं आ रहा है।




शिव चौक, सत्तेश्वरी देवी पब्लिक स्कूल और प्राथमिक स्कूल के पास सड़क सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है। गौहरीमाफी के ग्रामीण भी रायवाला बाजार पहुंचने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग ्रकरते हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस क्षेत्र में जल जलजीवन मिशन के तहत नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई थी। जिसकी मरम्मत का जिम्मा कार्यदायी संस्था जल संस्थान का था। जल संस्थान ने सड़क निर्माण का कार्य तो कराया, मगर यह ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी क्षतिग्रस्त सड़कों ठीक नहीं किया जा रहा है। जल संस्थान अवर अभियंता कमलेश पंत ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद उसके रख रखाव का जिम्मा एक साल का था, सड़क बनाए हुए दो साल हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed