फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गदरपुर में युवती के साथ किया दुष्कर्म

गदरपुर में युवती के साथ किया दुष्कर्म

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
गदरपुर। निकाह करने से मना करने पर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपनी रिश्तेदारी में रह रही 19 वर्षीय युवती ने पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक के साथ निकाह के लिए हामी भरी थी। कुछ दिन बाद युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया तो उसने युवक से निकाह करने से मना कर दिया। युवती के मना करने से गुस्साया युवक 24 जनवरी की दोपहर 1 बजे उसके घर आ पहुंचा। उसने युवती को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने साथ हुए हादसे से युवती सदमे में आ गई।  उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों के पूछने पर उसने पूरी घटना को बताया। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर गदरपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed