फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh residents are facing problems due to electric load of Tapovan

तपोवन के विद्युत लोड से ऋषिकेशवासी झेल रहे परेशानी

Tue, 28 Jun 2022 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh residents are facing problems due to electric load of Tapovan
रेल परियोजना निर्माण में लगी कंपनी रेल विकास निगम के तपोवन क्षेत्र में बिजली का कनेक्शन लेने और क्षेत्र में वीकेंड पर बिजली की खपत बढ़ने का खामियाजा ऋषिकेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऋषिकेश में लाइनों में फाल्ट आने की स्थिति में मुनिकीरेती की लाइन शहर से नहीं जोड़ी जा सकती है। क्योंकि अतिरिक्त लोड बढ़ते इस लाइन से जुड़े क्षेत्रों में भी अंधेरा छा जाएगा।
विज्ञापन

ऋषिकेश (शैल विहार) बिजलीघर से देहरादून रोड, आदर्शग्राम, आईएसबीटी, राजकीय अस्पताल, रेलवे रोड, टेेलीफोन एक्सचेंज, ढालवाला आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस बिजलीघर से पास से मुनिकीरेती के लिए जाने वाली 33केवी की लाइन भी गुजरती हैं। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी अरविंद नेगी ने बताया कि आज से आठ साल पहले ऋषिकेश क्षेत्र में बिजली की लाइन में किसी भी तरह का फाल्ट आने या तार टूटने की स्थिति में वैकल्पिक इंतजाम के तहत मुनिकीरेती जाने वाली लाइन से जोड़कर बिजली बहाल कर दी जाती थी। अब ऐसा नहीं हो सकता है, क्योंकि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में आरवीएनएल की ओर से एक-एक हजार केवीए के सात कनेक्शन लेने से मुनिकीरेती की लाइन पर लोड बढ़ गया है। तपोवन में बहुत से होटलों और रेस्टोरेंट के खुलने से वहां बिजली की खपत होती है। ऐसे में पहले से अतिरिक्त लोड झेल रही(मुनिकीरेती) 33 केवी की लाइन से शैल विहार बिजलीघर नहीं जोड़ा जा सकता।
विज्ञापन

नगर निगम फीडर में भी नहीं वैकल्पिक इंतजाम
नगर निगम बिजलीघर से त्रिवेणीघाट, रेलवे रोड आधा, सर्वहारा नगर, गंगानगर, हरिद्वार रोड आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। यहां पर भी 33 केवी की अतिरिक्त लाइन न होने से यहां फाल्ट आने की स्थिति में वैकल्पिक इंतजाम नहीं हो पाते। ऐसे में की प्रकार के फाल्ट, मरम्मत के दौरान लोगों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed