फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh players shine in the state jujitsu championship

Rishikesh News: राज्य जूजित्सु चैंपियनशिप में चमके ऋषिकेश के खिलाड़ी

Tue, 09 Dec 2025 02:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 09 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh players shine in the state jujitsu championship
04 राज्य जू-जित्सु चैंपियनशिप में में मेडल के साथ विजेता ​खिलाड़ी प्रतिभागी ​खिलाड़ी।स्रोत-ऐकेड
जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हल्द्वानी में आयोजित चैंपियनशिप में ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 11 पदक अपने नाम किए। उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता छह से सात दिसंबर तक हुई। इसमें ऋषिकेश के सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। सभी ने नेवाजा और फाइटिंग श्रेणी में दमदार खेल दिखाते हुए एक स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक हासिल किए। सृष्टि कृशाली ने स्वर्ण व रजत पदक, नितिका पंत ने रजत व कांस्य, सूर्यांशु ने रजत व कांस्य, उन्नति रावत ने रजत, अश्मिका कुकरेती ने दो कांस्य पदक, तेजस सिंह और सौम्या गैरोला ने एक-एक कांस्य पदक अपने नाम किए। कोच ने बताया कि स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय जूनियर जूजित्सु चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान सहित खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed