फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh: Nursing staff in AIIMS now demand suspension of two doctors; will boycott work from this morning

Rishikesh : एम्स में अब नर्सिंग स्टाफ ने की दो डॉक्टरों के निलंबन की मांग; न करने पर आज सुबह से कार्य बहिष्कार

Sat, 25 May 2024 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 May 2024 12:47 AM IST
सार

नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी है कि यदि दो चिकित्सकों का निलंबन नहीं किया गया तो शनिवार को (आज) सुबह 8 बजे से इमरजेंसी व ट्रामा सेवाओं के अलावा अन्य सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Rishikesh: Nursing staff in AIIMS now demand suspension of two doctors; will boycott work from this morning
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स प्रशासन की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद अब नर्सिंग स्टाफ ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नर्सिंग स्टाफ ने दो चिकित्सकों पर उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी है कि यदि दो चिकित्सकों का निलंबन नहीं किया गया तो शनिवार को (आज) सुबह 8 बजे से इमरजेंसी व ट्रामा सेवाओं के अलावा अन्य सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को एम्स के नर्सिंग स्टाफ ने डीन एकेडमिक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू किया। नर्सिंग स्टाफ का कहना था कि वह आरोपी के समर्थन में आंदोलन नहीं कर रहे हैं और न ही उन्होंने कोई कार्य बहिष्कार किया है। बताया कि धरने पर वह स्टाफ बैठा है जिसकी आज ड्यूटी नहीं है। धरना के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित नहीं किया गया है। नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि महिला चिकित्सक से छेड़खानी मामले में उनके एक डीएनएस और एनएस का नाम बेवजह फंसाया जा रहा है जबकि हकीकत यह है कि घटना की जानकारी प्रशासन को एएनएस ने ही दी थी। कहा कि चिकित्सक उस एएनएस पर आरोपी को बचाने के लिए ओटी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं जो कि बेबुनियाद है।
विज्ञापन


नर्सिंग स्टाफ ने दो चिकित्सकों पर उनके उप नर्सिंग अधीक्षक (डीएनएस) के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किए जाने का आरोप लगाया। नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि उनकी मांग है कि अभद्र भाषा बोलने वाले चिकित्सकों को तत्काल निलंबित किया जाए। नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो शनिवार सुबह 8 बजे से इमरजेंसी व ट्रामा सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलित नर्सिंग स्टाफ से वार्ता की जा रही है। वार्ता में जल्द सकारात्मक परिणाम निकाला जाएगा। 
-संदीप कुमार, पीआरओ, एम्स ऋषिकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed