{"_id":"5d76b7bb8ebc3e01431bfcdb","slug":"rishikesh-college-abvp-winner-on-four-posts-rishikesh-news-drn319146520","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश महाविद्यालय : चार पदों पर एबीवीपी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश महाविद्यालय : चार पदों पर एबीवीपी विजेता
विज्ञापन
पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते विजेता छात्रसंघ पदाधिकारी
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का ताज एबीवीपी प्रत्याशी अनुराग पयाल के सिर सजा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 301 मत से पराजित किया है। देर शाम को प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एससी पंत ने बताया कि छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के ही सौरभ राणा विजयी हुए हैं। महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप के प्रत्याशी दीपक भारद्वाज और सह सचिव पद पर एबीवीपी के ही नीरज पांडे की जीत हुई है, साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की खुशबू शर्मा ने सीट कब्जाई है।
इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निर्दलीय प्रत्याशी संजीत कुमार ने जीत हासिल की है। देर शाम महाविद्यालय प्रशासन की ओर से विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। प्राचार्य डॉ. एमपी माहेश्वरी ने सभी विजेता प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व सोमवार सुबह आठ बजे राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष सहित छह पदों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही प्रत्याशी राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर अपने पक्ष में वोट मांगते नजर आए, जबकि उनके समर्थक कोयल घाटी पर अपने-अपने प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करते रहे। इस दौरान 3296 में से 2504 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एससी पंत ने बताया कि सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान का समय निर्धारित था। कुल 76 प्रतिशत ही मतदान हुआ। इसमें 792 मतदाताओं ने छात्रसंघ चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है।
चुनाव में तीनों थानों की पुलिस रही मुस्तैद
ऋषिकेश। राजकीय महाविद्यालय में वर्ष 2019-20 के छात्र संघ चुनाव के लिए तीनों थानों की पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में पुलिस की पैनी नजर के साथ छात्र संघ चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान कोतवाल रितेश शाह, रानीपोखरी थाना अध्यक्ष मोहन सिंह, रायवाला थानाध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत अपनी-अपनी फोर्स के साथ ड्यूटी करते नजर आए।
विज्ञापन
समर्थकों ने प्रत्याशियों के बनाए हस्त निर्मित पोस्टर
ऋषिकेश। छात्र संघ चुनाव में लिंगदोह कमेटी के पालन कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आई। इस दौरान पुलिस की कड़ी नसीहत के बाद चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के हाथ से बनाए हुए पोस्टर लेकर पहुंचे। बता दें कि लिंग दोह कमेटी को लेकर कोतवाली ऋषिकेश में सप्ताह भर पूर्व प्रत्याशियों और पुरातन छात्रों के साथ पुलिस की बैठक हुई थी।
वोट के लिए प्रत्याशियों ने छुए पैर
ऋषिकेश। छात्र संघ चुनाव में अपने पक्ष में वोट डालने की अपील को लेकर प्रत्याशियों के लिए महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर रहने की व्यवस्था की गई थी। मुख्य द्वार से जैसे ही मतदाता वोट डालने को अंदर प्रवेश करते रहे, वैसे ही प्रत्याशी वोट के लिए अपील करते रहे। इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित अन्य उम्मीदवार मतदाताओं के पैर तक छूते दिखे।
प्राचार्य ने जारी की कार्यकारिणी की सूची
ऋषिकेश। प्राचार्य डॉ. एमपी माहेश्वरी ने छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है। इनमें विवेक थापा, अर्पित गौतम, मीनाक्षी भाटिया, सुधा उनियाल, आशीष रावत, इति गुप्ता शामिल हैं। गौरतलब है कि कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन उनकी शैक्षिक योग्यता और व्यवहार के आधार पर हुआ है।
इस तरह रही वोटों की स्थिति
अध्यक्ष - अनुराग पयाल 1398, शुभम शर्मा 1097
उपाध्यक्ष - सौरभ राणा 1529, अरुण कुमार 960
महासचिव - दीपक भारद्वाज 1279, आदित्य शर्मा 1156, रूपा 59
सह सचिव - नीरज पांडे 1062, हिमांशु नेगी 879, सागर कुमार प्रजापति 546
कोषाध्यक्ष - खुशबू शर्मा 1858, कीर्ति भट्ट 626
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि - अभिषेक वशिष्ठ 93, नवीन शर्मा 97, पवन गुप्ता 133, प्रभात जैन 132, रचना नेगी 32, रिया कर्णवाल 148, रोहन बिष्ट 11, संजीत कुमार 260, शुभम भंडारी 76