{"_id":"58f281f64f1c1bca68cf577c","slug":"rishikesh-beat-doiwala-by-238-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश ने डोईवाला को 238 रन से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश ने डोईवाला को 238 रन से रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/श्यामपुर।
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : Demo Pic
उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 आयु वर्ग का मुकाबला शनिवार से शुरू हो गया। इसमें पहला मैच ऋषिकेश और डोईवाला के बीच खेला गया। रोमांचकारी मुकाबले में ऋषिकेश की टीम ने 238 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
श्यामपुर में शनिवा से शुरू हुई इंटर डिस्ट्रिक्ट सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सुधीर राय ने किया। ऋषिकेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट खोकर टीम ने 272 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
अग्रिम ने 14 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन ठोंके। अभय प्रताप सिंह ने 67 रन, पूर्वांश ध्रुव 33 रन और अविरल भंडारी ने 21 रन का योगदान दिया। डोईवाला की ओर से वैभव, मयंक और हर्ष एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
विज्ञापन
जवाब में डोईवाला की टीम ऋषिकेश टीम के घातक गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 34 रनों में ही सिमट गई। डोईवाला टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। ऋषिकेश की ओर से निशा मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में बिना रन दिये चार विकेट चटकाए।
लिहाजा ऋषिकेश टीम ने 238 रन के भारी अंतर से मैच जीत लिया। इस अवसर पर कोच अनिल वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में डोईवाला, मसूरी, देहरादून, विकासनगर व ऋषिकेश की टीमें शिरकत कर रही हैं।