{"_id":"57002a514f1c1b4602f0021d","slug":"repaid-to-the-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी का कर्ज चुका सकेगा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी का कर्ज चुका सकेगा पिता
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
शादी का कर्ज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाला पिता अब बिटिया की शादी में लिए कर्ज को उतार सकेगा। श्रम विभाग ने बिटिया की शादी के लिए उन्हें 51 हजार की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा है। चेक पाकर भावुक हुए श्रमिक ने कहा विभागीय योजना ने उसकी कर्ज की चिंता को कम कर दिया है।
विज्ञापन
राजमिस्त्री का काम करने वाले अर्जुन पंडित निवासी चौदह बीघा ने श्रम विभाग में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकरण कराया है। उन्होंने बिटिया गुड़िया की शादी से दो महीने पहले श्रम विभाग से मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में आवेदन किया था। हालांकि उन्होंने 15 जून 2015 को ही बिटिया के हाथ पीले कर दिए।
विज्ञापन
शनिवार को तहसील परिक्षेत्र स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय बुलाकर बिटिया की शादी के लिए 51 हजार की आर्थिक सहायता का चैक सौंपा गया तो वह भावुक हो गए। बोले बिटिया की शादी के लिए जो कर्ज लिया था, इस आर्थिक सहायता से चुकाऊंगा। सहायक श्रमायुक्त उमेश चंद्र राय ने बताया कि विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित हैं।
विज्ञापन
बेटे की उच्चशिक्षा का सपना भी होगा पूरा
दिहाड़ी मजदूरी करने वाले राजमिस्त्री अर्जुन पंडित के बेटे रोहित कुमार को उच्च शिक्षा में आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। श्रम विभाग ने उच्च शिक्षा के लिए 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा है। अर्जुन पंडित ने बताया कि श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं पास बेटे की इच्छा होटल मैनेजमेंट करने की है।
विभाग से मिली धनराशि से उसकी उच्च शिक्षा का सपना पूरा हो सकेगा। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि विभाग में पंजीकृत कामगारों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए प्रतिमाह 25 सौ रुपये आर्थिक सहायता का प्रावधान है। अर्जुन पंडित को एक साल की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा है।