{"_id":"578e8bb44f1c1b217fc4bd3e","slug":"rehabilitation-of-352-villages-in-the-central-government-budget-is-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"352 गांवों के पुनर्वास को भी बजट नहीं दे रही केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
352 गांवों के पुनर्वास को भी बजट नहीं दे रही केंद्र सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड में आपदा की स्थिति देखने के बाद भी केंद्र सरकार राज्य को डब्ल्यूएल सिस्टम और सेटेलाइट फोन उपलब्ध नहीं करा रही है। इन संचार सेवाओं को शुरू करने के लिए राज्य सरकार की ओर से भूमि भी आवंटित की जा चुकी है। लेकिन केंद्र राज्य की मदद को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित प्रदेश के 352 गांवों का पुनर्वास बगैर केंद्र की मदद के संभव नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय मंगलवार को आशुतोष नगर में 17 जुलाई को नरेंद्रनगर कार दुर्घटना में मृत चार लोगों के परिजनों को सांत्वना देने आए थे। पीड़ित परिवारों के घर जाकर उन्होंने आश्रितों को सरकार की ओर से हरसंभव आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया। बाद में उन्होंने राजकीय अस्पताल में भर्ती टिहरी अंजनीसैण के खुशीराम चमोली और जगदीश प्रसाद का हालचाल पूछा। ये दोनों लोग 17 जुलाई को हुई कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों का राज्य है। मौसम और भूंकप संबंधी जानकारी के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से डब्ल्यूएल और सेटेलाइट फोन की मांग की थी। ताकि मौसम खराब होने पर यह पता चल सके के किस क्षेत्र में अतिवृष्टि और अधिक बारिश होने की आशंका है। इसके लिए अधिकारियों को सरकार पहले ही सतर्क कर दे, लेकिन केंद्र सरकार ऐसे आधुनिक संचार उपकरण राज्य को मुहैया नहीं करा रही है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला, राकेश गुसाईं आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन