फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Recomendaciones Lyngdoh en la universidad en espera

कॉलेज में लिंगदोह की सिफारिशें ताक पर

Sat, 16 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 16 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Recomendaciones Lyngdoh en la universidad en espera

पीजी ऑटोनामस कॉलेज में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को ताक पर रखकर छात्रसंघ चुनाव का प्रचार शुरू हो गया है। जबकि कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी तक चुनाव की घोषणा तक नहीं की गई है। कॉलेज के मुख्य गेट और परिसर के पास प्रचार सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। महंगी होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टरों से सड़कें पाट दी गई हैं, मगर कॉलेज प्रशासन इस दिशा में कार्रवाई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


पीजी कॉलेज में इन दिनों छात्र नेता छात्रसंघ चुनाव 2016-17 की तैयारियों में जुट गए हैं। नए वोटरों को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। संभावित प्रत्याशी लिंगदोह कमेटी की नियमावली का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। हालात यह है कि कॉलेज परिसर के भीतर अभी से समर्थक संभावित उम्मीदवारों के प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। इसके लिए बाकायदा हेंड कार्ड बांटे जा रहे हैं। उधर, मुख्य गेट के पास जमकर प्रचार-सामग्री चिपकाई गई है। खुलेआम महंगे बैनर, पोस्टरों का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


आचार संहिता से पहले नहीं होता मूल्यांकन
कॉलेज स्तर पर छात्रसंघ चुनाव के लिए गठित लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का मूल्यांकन मतदान से पूर्व आचार संहिता लगने के बाद किया जाता है, मगर छात्र नेता आचार संहिता लगने से पहले ही हजारों रुपये चुनावी खर्च में पानी की तरह बहा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स का उपयोग किया जाता है, मगर इस ओर कॉलेज प्रशासन ध्यान नहीं देता। इतना ही नहीं चुनाव के बाद प्रत्याशियों से खर्चे में भी कॉलेज दिलचस्पी नहीं दिखाता। जो ब्योरा मिलता है, उस पर आंख मूंदकर विश्वास कर लिया जाता है।


छात्र नेताओं को महंगी प्रचार सामग्री कॉलेज में चस्पा करने से रोका जाता है, मगर छात्र नहीं मानते। लिंगदोह की सिफारिशें आचार संहिता के बाद मान्य होती हैं। नियमों का पालन नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डा.डीसी नैनवाल, प्राचार्य, पीजी ऑटोनामस ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed