फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   readymade garment shop fire

रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग

Sun, 27 Mar 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Sun, 27 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
readymade garment shop fire
आग - फोटो : file photo

जौलीग्रांट चौक के पास स्थित रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम में आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। दमकल की छह गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। उस वक्त दुकान में मालिक का ममेरा भाई मौजूद था।

विज्ञापन


विस्थापित क्षेत्र निवासी मनीष सजवाण का जौलीग्रांट चौक के पास सजवाण कलेक्शन नाम से रेडीमेड गारमेंट्स का शोरूम है। शनिवार सुबह उनका ममेरा भाई विपिन रावत शोरूम खोलने पहुंचा। शोरूम के प्रथम तल में साफ सफाई करने के बाद वह बाथरूम गया, जहां उसे कुछ जलने का आभास हुआ। छानबीन करने पर कपड़ों के कैरी बैग में से धुआं उठता दिखाई दिया।
विज्ञापन


उसने इसकी सूचना मनीष सजवाण को दी। दुकान में से धुआं उठता देख आस-पास के लोग भी इकठ्ठा हो गए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।  आगजनी की सूचना मिलने पर जौलीग्रांट पुलिस चौकी के अलावा कोतवाली से पुलिस बल भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले हिमालयन अस्पताल और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के दमकल वाहन पहुंचे, जिन्होंने आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशें शुरू कर दीं, बाद में ऋषिकेश और देहरादून से चार और वाहनों के आ जाने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, तब तक शोरूम का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो चुका था। पीड़ित मनीष सजवाण ने बताया कि शोरूम में लाखों के गारमेंट्स के अलावा नगदी भी रखी हुई थी।

छह दमकल वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत
जौलीग्रांट चौक स्थित सजवाण कलेक्शन में लगी आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल वाहनों को दो घंटे से अधिक पसीना बहाना पड़ा। सुबह 10.20 बजे लगी आग को 12.20 के बाद ही पूरी तरह से काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों की सजगता के कारण शोरूम में लगी आग आस-पास की दुकानों तक नहीं पहुंच पाई।


दमकल वाहन उपलब्ध कराने की मांग
जौलीग्रांट के सजवाण कलेक्शन में आगजनी की घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने फायर सीजन में पर्याप्त संख्या में दमकल वाहन डोईवाला में उपलब्ध कराने की मांग की है। हरिद्वार सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बैलवाल ने कहा कि डोईवाला में पर्याप्त संख्या में फायर ब्रिगेड नहीं है। इस कारण आगजनी की छोटी सी घटना भी भीषण रूप ले लेती है। जौलीग्रांट ग्राम प्रधान सागर मनवाल, संजय चमोली, दिनेश सजवाण आदि तमाम लोगों ने सरकार से पीडित का उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed