फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Raw liquor found at woman smuggler's house

महिला तस्कर के घर में मिला कच्ची शराब का जखीरा

Sun, 23 Jan 2022 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raw liquor found at woman smuggler's house
15 कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार। - फोटो : RISHIKESH
श्यामपुर चौकी पुलिस ने गुमानीवाला के मनसा देवी क्षेत्र में संचालित कच्ची शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला तस्कर के घर से 106 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर श्यामपुर चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमानीवाला की मनसा देवी क्षेत्र के एक घर में छापामारी की। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को आंगन से 106 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। महिला के पास से पुलिस को शराब की बिक्री कर कमाए गए 400 रुपये भी मिले। कोतवाल ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान शीला देवी निवासी मनसा देवी, गुमानीवाला श्यामपुर, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed