{"_id":"6930997a78ebf8b54a02a673","slug":"ramlila-is-a-priceless-asset-of-our-cultural-heritage-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-848853-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है रामलीला
Thu, 04 Dec 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
धारी गांव की ऐतिहासिक रामलीला के 9वें दिन रावण वध लीला का मंचन किया गया।
मुख्य अतिथि बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण है क्योंकि धारी गांव की रामलीला इस वर्ष अपने 50 वें वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। लीला में भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय का अत्यंत भावपूर्ण और प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने असत्य पर सत्य की विजय का प्रेरक संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में द्विवेदी सहित सभी अतिथियों का आदर्श रामलीला कमेटी धारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने कमेटी के समस्त पदाधिकारियों व क्षेत्रीय जनता को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह रावत, संरक्षक शेखर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य बच्चन सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री भरत लाल, कनिष्क प्रमुख धर्मेंद्र रावत, ग्राम प्रधान विमला देवी, देवेंद्र सिंह रावत, आलम सिंह, बचेंद्र रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।