फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rajendra Nath leaves for Mount Elbrus

एसडीआरएफ जवान माउंट एलब्रुस चोटी को फतेह करने के लिए रवाना

Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Nath leaves for Mount Elbrus
एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र नाथ को माउंट एल ब्रश चोटी को फतह करने के लिए पुलिस प्रतीक चिह्न देकर रव? - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक नवनीत सिंह ने आरक्षी राजेन्द्र नाथ को यूरोप महाद्वीप स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतेह करने के लिए पुलिस प्रतीक चिह्न देकर रवाना किया। माना जा रहा है कि राजेन्द्र नाथ यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतेह करने वाले राज्य हीं नहीं राष्ट्रीय स्तर पर पहले आरक्षी होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेनानायक नवनीत सिंह ने आरक्षी राजेंद्र नाथ को पुलिस प्रतीक चिह्न देकर रवाना किया। आरक्षी राजेंद्र नाथ साल 2001 से उत्तराखंड पुलिस में सेवाऐं दे रहे हैं। वह पहले पुलिसकर्मी बने हैं। जिन्होंने माउंट त्रिशूल का सफलतापूर्वक आरोहण किया। माउंट त्रिशूल को पर्वतारोहियों द्वारा प्री- एवरेस्ट समिट के रूप में किया जाता है। इसके अलावा राजेंद्र नाथ सतोपंथ चंद्रभागा-13 और डीकेडी-2 का भी सफलतापूर्वक आरोहण किया गया था। बताया गया कि 360 मांउट एक्सप्लोरर मुंबई नौ अगस्त से 17 अगस्त 2021 तक यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर माउंट एलब्रुस पर भारतीय ध्वज फहराना है। आठ अगस्त को दिल्ली में एक्सपीडिशन टीम की फ्लैग ऑफ सेरेमनी की जाएगी। इसके बाद यह लोग हवाई मार्ग से यूरोप के लिए रवाना होगी। उपसेनानायक अजय भट्ट, कमल सिंह पंवार, अनिल शर्मा, शिविरपाल, राजीव रावत, निरीक्षक प्रमोद रावत, ललिता नेगी, सूबेदार मेजर जयपाल सिंह राणा, उपनिरीक्षक पूनम शाह, विजय रयाल, आलोक चंद आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed