फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rajan State Vice President and Vinay Pradesh Convenor

राजन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विनय प्रदेश संयोजक

Fri, 17 Sep 2021 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rajan State Vice President and Vinay Pradesh Convenor
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ सांसद नरेश बंसल। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कार्य की दृष्टि से जिला ऋषिकेश के पदाधिकारियों की बैठक में संगठन में राजन गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष और विनय जिंदल को प्रदेश संयोजक का दायित्व दिया गया। इस दौरान ऋषिकेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बैठक का शुभारंभ राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने महाराज अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। सांसद नरेश बंसल ने कहा संगठन के माध्यम से समाज को एकजुट बनाने और रचनात्मक, सामाजिक गतिविधियों से समाज को जागरूक बनाए रखने का प्रयास करता है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने जिला ऋषिकेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि पश्चिमी उत्तराखंड प्रदेश के संरक्षक ईश्वरचंद अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन गोयल, प्रदेश संयोजक विनय जिंदल, जिला संरक्षक राकेश गुप्ता, जिला मंत्री महेन्द्र अग्रवाल, उपमंत्री आनंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष आशीष सिंघल, युवा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मनुज गुप्ता, मंत्री सोनू गोयल को बनाया गया है। सांसद नरेश बंसल ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशनलाल अग्रवाल को पटका और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। नवमनोनित प्रदेश उपाध्यक्ष राजन गोयल ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए मिल जुलकर काम किया जाएगा। इस दौरान कैलाश मित्तल, बेलीराम गोयल, रामअवतार सिंघल, नरेन्द्र गोयल, रामनिवास अग्रवाल, प्रमोद गोयल, नवनीत गुप्ता, महेश गुप्ता आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed