{"_id":"66566e7633e4ff3e4509738b","slug":"raiwala-youth-trapped-in-myanmar-appeals-for-safety-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-114821-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: म्यांमार में फंसा रायवाला का युवक, मां ने लगाई गुहार, बोली- मेरे बेटे को कमरे में बंधक बनाकर है रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: म्यांमार में फंसा रायवाला का युवक, मां ने लगाई गुहार, बोली- मेरे बेटे को कमरे में बंधक बनाकर है रखा
Wed, 29 May 2024 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 07:23 PM IST
सार
विधान की मां रंजीता गौतम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उनसे अपने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया उनके उनके बेटे ने बताया है कि वह म्यांमार में है और उसे कमरे में बंधक बनाया गया है।
विज्ञापन
विधान गौतम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतीतनगर रायवाला निवासी विधान गौतम को म्यांमार में बंधक बनाया गया है। उसके साथ 50 अन्य भारतीय युवक भी बंधक हैं। बंधक बनाए गए गौतम ने एक ऑडियो रिकॉर्ड कर अपने परिजनों को भेजा है। उसके बाद परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से विधान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विधान की मां रंजीता गौतम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उनसे अपने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है। रंजीता ने बताया कि उसका बेटा 21 मई को काम करने के लिए थाईलैंड गया था। एक कंपनी के माध्यम से विधान को थाईलैंड जाने का अवसर मिलाथा। उसके साथ उत्तराखंड से सात और युवक थाईलैंड गए थे।
विज्ञापन
रंजीता ने बताया कि उनका बेटा थाईलैंड के बजाय म्यांमार पहुंच गया। मंगलवार को आए विधान ने ऑडियो में बताया है कि वह म्यांमार में है और उसे कमरे में बंधक बनाया गया है। वह किसी तरह से यह ऑडियो छिपते-छिपाते भेज रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: टिकट के नाम पर यात्रियों से 1.70 लाख ठगे, वेबसाइट पर दिए नंबर पर काॅल करना पड़ा भारी
ऑडियो में विधान कह रहा है कि इस ऑडियो को भारतीय दूतावास तक पहुंचा दो ताकि उनको मदद मिल सके। विधान ने बताया कि उसके साथ और 50 अन्य भारतीय युवक भी बंधक बनाए गए हैं। परिजनों ने इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय को भी ऑनलाइन जानकारी दी है।