फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Raiwala police arrested three people with smack and hashish.

Rishikesh News: रायवाला पुलिस ने स्मैक और चरस के साथ तीन को दबोचा

Wed, 10 Dec 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 10 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Raiwala police arrested three people with smack and hashish.
रायवाला पुलिस ने पकड़े आरोपी- पुलिस - फोटो : 1
रायवाला पुलिस ने घरों में सामान की डिलीवरी की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो डिलीवरी बॉय सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से स्मैक और चरस बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में ग्राम चिलकाना सुल्तानपुर, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल पता आजाद काॅलोनी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून निवासी फैजल व वसीम तथा ग्राम दबलेंड थाना नरवाडा जिला जींद हरियाणा निवासी अजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रहे दो अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थान से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवक एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम कर रहे थे, जो लोगों के घरों में घरेलू सामान डिलीवरी की आड़ में नशा तस्करी भी किया करते थे। तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब नौ लाख रुपये की स्मैक और चरस बरामद की है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। फैजल के कब्जे से 13.30 ग्राम और वसीम के कब्जे से 18.64 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। तीसरे आरोपी अजय के कब्जे से पुलिस ने 158 ग्राम चरस बरामद की है।




---

डिलीवरी बाॅय व वेटर का काम करते हैं आरोपी



पूछताछ के दौरान फैजल और वसीम ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। उन्होंने यह स्मैक सुल्तानपुर चिलकाना में रहने वाले इलियास नाम के एक व्यक्ति से सस्ते दामों पर खरीदी थी। जिसे वह स्थानीय लोगों और कॉलेज के छात्रों को महंगे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। तीसरे आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि वह हरिद्वार क्षेत्र में एक वेटर का काम करता है और उसने यह चरस कुरुक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदी थी। जिसे वह बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले बाबाओं को महंगे दामों पर बेचा करता था। अजय के खिलाफ हरिद्वार नगर कोतवाली में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed