फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rain drain overflows due to rain, motor road disrupted

Rishikesh News: बारिश से उफनाया बरसाती नाला, मलबा आने से मोटर मार्ग बाधित

Thu, 27 Jun 2024 04:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Rain drain overflows due to rain, motor road disrupted
झमाझम बारिश के कारण बरसाती नाला खारा स्रोत का जलस्तर बढ़ गया। अचानक बढ़े जल स्तर के कारण कई वाहन फंस गए। पानी बढ़ने के दौरान अफरातफरी जैसा माहौल बना रहा। उधर बैराज-लक्ष्मणझूला बाईपास मोटरमार्ग मलबा आने ने कारण करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। राहगीरों और एसडीआरएफ जवानों ने मलबा साफ किया।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे झमाझम बारिश के कारण अचानक खारा स्रोत नाला उफान पर आ गया। यहां पार्क किए गए राफ्टिंग के वाहन और स्कूटी आदि बरसाती पानी में फंस गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुनि की रेती पुलिस और एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाया।
विज्ञापन




समय पर एसडीआरएफ नहीं पहुंचती तो कई वाहन दलदल में फंस जाते। जिन राफ्टिंग संचालकों की टाटा सूमो और स्कूटी दलदल में फंसी थी, बाहर निकालने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बारिश के कारण बैराज-लक्ष्मणझूला बाईपास मोटरमार्ग पर भूतनाथ मोटरमार्ग के समीप मलबा आने ने कारण मोटरमार्ग बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक वाहन मोटरमार्ग पर फंसे रहे। इससे रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मलबा साफ करने के लिए लोनिवि दुगड्डा की जेसीबी मौके पर नहीं पहुंची तो राहगीरों ने बेलचा व फावड़े की मदद से मलबा साफ किया।



वहीं मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने भी मलबा साफ कर मोटरमार्ग पर आवाजाही सुचारु की। मलबा की वजह से दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक मोटरमार्ग पर आवाजाही बंद रही। पर्यटकों ने मलबा साफ करने वाले मजदूरों को कुछ पैसे भी दिए।


एसडीआरएफ प्रभारी ढालवाला कविंद्र सजवाण ने बताया कि सूचना पर तुरंत खारा स्रोत पर टीम भेजी गई। वाहनों को साइड किया गया। वहीं बैराज-लक्ष्मणझूला बाईपास मोटरमार्ग पर पहुंचकर टीम ने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed