फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Railway closed the railway gate at Motichur

रेलवे ने बंद किया मोतीचूर पर रेलवे फाटक

Mon, 07 Mar 2022 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Railway closed the railway gate at Motichur
25 रेलवे की ओर से मोतीचूर में बनाया गया अंडर पास। - फोटो : RISHIKESH
रेलवे ने मोतीचूर रेलवे फाटक को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। अब हरिपुर कलां के लोगों को पांच किमी अतिरिक्त दूरी तय कर फ्लाईओवर से ही आवाजाही करनी पड़ेगी। फाटक पर तैनात कर्मचािरियों को भी दूसरी जगह तैनाती दे दी है।
विज्ञापन

हरिपुर कलां में फ्लाईओवर बनने के बाद रेलवे ने जनवरी 2021 में मोतीचूर फाटक को बंद करने की कोशिश की थी। उसके बाद हरिपुर कलां और मोतीचूर के लोगों ने रेलवे का विरोध किया था, एक से 13 अप्रैल तक मोतीचूर फाटक के पास धरना दिया था। उसके रेलवे मुरादाबाद मंडल के तत्कालीन डीआरएम ने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक मोतीचूर फाटक खुले रखने के आदेश दिए थे। उसके बाद स्थानीय लोगों ने धरना खत्म कर दिया था। कुछ माह पहले रेलवे ने मोतीचूर गांव के सामने स्थानीय लोगों के सुविधा के लिए अंडरपास का निर्माण किया था। लेकिन इस अंडरपास से हरिपुर कलां के लोगों को लाभ नहीं मिला पाया। बताया जा रहा है कि मोतीचूर फाटक पर रेलवे की तीन कर्मचारी 24 घंटे ड्यूूटी करते हैं। फाटक बंद कर रेलवे इन कर्मचारियों को कहीं जगह शिफ्ट कर दिया है। रेलवे की ओर से फाटक पर दोनों ओर गार्डर लगाने के साथ ही खाई खोद दी गई। वहीं फाटक को बंद करने को लेकर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पंकज शर्मा को फोन किया गया, उनका फोन स्विच ऑफ आया।
विज्ञापन

रेलवे फाटक बंद होने पर हरिपुर कलां के लोगों ने किया विरोध
रेलवे की ओर से मोतीचूर फाटक बंद करने पर हरिपुर कलां के लोगों ने विरोध किया। फाटक न खुलने पर उन्होंने 11 मार्च से आरपार के आंदोलन का एलान किया है। लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर समास्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे जैसे ही हरिपुर कलां के लोगों को मोतीचूर फाटक बंद होने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने डॉ.राजे नेगी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना कि उन्होंने एक से 13 अप्रैल तक मोतीचूर फाटक खुले रखने के लिए धरना दिया था। इस दौरान उन्होंने मोतीचूर गांव के पास अंडरपास बनाने और हरिपुर कलां को फ्लाईओवर से कनेक्टीविटी देने की मांग थी। रेलवे की ओर से जो अंडरपास बनाया गया उसका लाभ मोतीचूर गांव की सीमित आबादी को ही मिला। हरिपुर कलां के लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि तब रेलवे के अधिकारियों ने उनकी दोनों मांग पूरी होने के बाद ही मोतीचूर फाटक बंद करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि फाटक बंद होने से अब हरिपुर कलां के लोगों को शांतिकुंज जाना होगा वहां फ्लाईओवर पर आना होगा। उन्होंने कहा कि मोतीचूर फाटक बंद होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मोतीचूर फाटक के बाद 11 मार्च धरना देने का एलान कर दिया है। जब फाटक नहीं खुलता तब तक धरना जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने तहसील में नायब तहसीलदार अयोध्या उनियाल को ज्ञापन देकर मोतीचूर फाटक को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की। विरोध करने वालों में मनोज जखमोला, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रेमलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed