फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Raika Garhi Shyampur first in Kabaddi

कबड्डी में राइका गढ़ी श्यामपुर प्रथम

Tue, 03 Dec 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Raika Garhi Shyampur first in Kabaddi
छिद्दरवाला में खेल महाकुंभ का शुभारंभ करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
शिक्षा, खेल और युवा कल्याण और पंचायती राज विभाग की ओर से तीन दिवसीय खेल महाकुंभ की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ छिद्दरवाला में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। खेल एक ऐसी विधा है जिससे खिलाड़ी का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। इसके साथ ही खेलों से किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अध्यापकों से भी आह्वान किया कि वह अपने विद्यालय के बच्चों को समय समय पर आयोजित होने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा दिलवाएं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन खो-खो, कबडडी और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना जौहर दिखाया। प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर-12 बालक वर्ग की कबड्डी में प्रथम स्थान राइका गढ़ी श्यामपुर, दूसरा स्थान न्याय पंचायत रानी पोखरी और तीसरा स्थान राइका कोटी भानियावाला की टीम को मिला। अंडर-12 बालिका वर्ग में राइका कोटी भानियावाला ने प्रथम और दूसरे स्थान पर रीतागढ़ी श्यामपुर की टीम रही। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी उमा पंवार, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह नेगी, खेल समन्वयक सुंदर सिंह मेहर, ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, भगवान सिंह मेहर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed