फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rafting adventure resumes in Munikireti

मुनिकीरेती में फिर शुरू राफ्टिंग का रोमांच फिर शुरू

Sun, 25 Sep 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:27 AM IST
सार

गंगा का जलस्तर कम होने पर मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग का रोमांच फिर शुरू हो गया है।शनिवार को गंगा का जलस्तर कम होने पर विभाग की तकनीकी समिति से राफ्टिंग की अनुमति मिली है।-खुशाल सिंह नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल।

विज्ञापन
Rafting adventure resumes in Munikireti

विस्तार

गंगा का जलस्तर कम होने पर मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग का रोमांच फिर शुरू हो गया है। शनिवार को मुनिकीरेती में करीब 550 पर्यटकों ने गंगा की लहरों में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। वहीं वीकेंड पर राफ्टिंग की अनुमति मिलने पर क्षेत्र के राफ्टिंग संचालकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा का जलस्तर कम होने के बाद राफ्टिंग खोल दी गई। पर्यटन विभाग की तकनीकी समिति से राफ्टिंग की अनुमति मिलने से पर्यटकों में खुशी की लहर देखने को मिली। वीकेंड पर राफ्टिंग की अनुमति मिलने से संचालकों को व्यवसाय में मोटा मुनाफा होने की उम्मीद है। वहीं गंगा में राफ्टिंग खुलने के बाद से ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग भी आनी शुरू हो गई है। जिसके चलते शनिवार को हल्की बारिश के बावजूद भी करीब 550 से अधिक पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग के रोमांच का लुत्फ उठाया। रविवार को राफ्टिंग के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि करीब तीन माह तक मानसून के बाद 10 सितंबर को पर्यटकों के लिए गंगा में राफ्टिंग खोल दी गई थी। लेकिन इन 14 दिनों में बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने के चलते पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए तीन बार राफ्टिंग पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। वहीं शनिवार को जलस्तर कम होने पर फिर से गंगा में राफ्टिंग की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर कम होने पर शनिवार को पर्यटन विभाग से राफ्टिंग की अनुमति मिल गई है। शनिवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में करीब 550 पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग की। रविवार को भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। -दिनेश भट्ट, अध्यक्ष, राफ्टिंग एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने पर पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए राफ्टिंग पर रोक लगाई गई थी। शनिवार को गंगा का जलस्तर कम होने पर विभाग की तकनीकी समिति से राफ्टिंग की अनुमति मिली है। इसके अलावा राफ्टिंग संचालकों को पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने को निर्देशित किया गया है। -खुशाल सिंह नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed