फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Put Kumbh reception in the pilgrimage place'

तीर्थनगरी में भी लगेंगे कुंभ स्वागत द्वार, दीवारों पर उकेरी जाएंगी सुंदर कलाकृतियां

Fri, 19 Mar 2021 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
'Put Kumbh reception in the pilgrimage place'
ऋषिकेश। हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व महाकुंभ-2021 का आगाज हो चुका है, लेकिन तीर्थनगरी ऋषिकेश में वह रौनक नजर नहीं आ रही है। कुंभ के तहत की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे गढ़वाल मंडलायुक्त रविनाथ रमन को भी यह बात अखरी और उन्होंने तुरंत मेला अधिकारी दीपक रावत को फोन पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में यथाशीघ्र कुंभ स्वागत द्वार लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन अधिकारियों की टीम के साथ तीर्थनगरी में कराए जा रहे कुंभ कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले त्रिवेणीघाट का रुख किया और वहां साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। त्रिवेणीघाट पर स्नानार्थियों को नहाने में दिक्कत न और गंगा जल की निरंतरता घाट पर लगातार बनी रहे, इसके लिए भी उन्होंने एरिगेशन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि गंगा का जलस्तर घाट पर लगाई गई सांकलों से ऊपर नहीं होना चाहिए ताकि स्नान करने वाले लोगों को दिक्कत न हो। साफ-सफाई की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया, लेकिन घाटों के आसपास कूड़ेदान की संख्या बढ़ाए जाने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा आस्थापथ और अन्य जगहों पर दीवारों पर वाल पेंटिंग कराए जाने के भी निर्देश दिए। कुंभ के तहत सड़कों के निर्माण के संबंध में अधिकारियों से पूछने पर एमएनए नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि नगर निगम को इस मद में कोई बजट नहीं मिला है। इस पर उन्होंने शहर की तीन-चार सड़कों के काम एमडीडीए से कराए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में कुंभ के दिव्य और भव्यता के दर्शन हों, इसके लिए उन्होंने फोन पर ही मेलाधिकारी दीपक रावत को शहर के मुख्य चौक चौराहों पर कुंभ स्वागत द्वार लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की टीमें लगातार कुंभ कार्यों की मॉनिटरिंग कर रही हैं, जो भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। इस दौरान उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी, सीओ डीसी ढौंडियाल, ईई, तकनीकी सेल कुंभ कमल सिंह, ईई आके तिवाड़ी, ईई डीके सिंह और घाट चौकी इंजार्ज उत्तम रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed