फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Protested against increasing the rent of shops three times

Rishikesh News: निगम की दुकानाें का तीन गुना किराया बढ़ाने का किया विरोध

Tue, 16 Jun 2026 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 16 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Protested against increasing the rent of shops three times
नगर निगम की दुकानों का तीन गुना किराया बढ़ाने का नोटिस मिलने का व्यापारियों ने विरोध किया। नाराज व्यापारियों ने नगर आयुक्त का घेराव किया और किराए को पूर्ववत रखने की मांग की। वहीं नगर आयुक्त ने इस मामले में एक सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से अपनी दुकानों के किराएदाराें को तीन गुना किराया बढ़ाने का नोटिस दिया था। जिस पर आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को नगर आयुक्त का घेराव किया। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि नगर निगम ने दुकानों का किराया 15 से 20 हजार रुपये तक बढ़ा दिया गया है, जिससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में व्यापारी इतना अधिक किराया वहन करने की स्थिति में नहीं हैं। व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त के समक्ष स्पष्ट रूप से मांग रखी है कि व्यापारियों को जारी किए गए किराया वृद्धि के नोटिस तत्काल वापस लिए जाएं तथा बढ़ाए गए किराए में उचित राहत दी जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ा हुआ किराया वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने व्यापारियों से इस मामले में एक सप्ताह का समय देने की मांग की। कहा कि इसके बाद ही किराया को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed