{"_id":"66317c49ac44a247650f7f54","slug":"protest-against-liquor-shop-jammed-on-bypass-rishikesh-news-c-5-1-drn1055-403114-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन, बाईपास पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन, बाईपास पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमितग्राम गुमानीवाला क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने बाईपास मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगाया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। आबकारी निरीक्षक के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला और प्रदर्शन खत्म किया।
मंगलवार को गुमानीवाला के अमितग्राम शहीद स्मारक के पास अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। गुस्साए लोगों ने जबरन शराब की दुकान का शटर बंद कर दिया। शराब की दुकान के बाहर प्रदर्शन कर श्यामपुर बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी शराब की दुकान का आवंटन निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने। बाईपास मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस को नटराज चौक से श्यामपुर की ओर आने वाले वाहनों को मनसादेवी फाटक से हाईवे पर मालवीय नगर की ओर भेजा।
श्यामपुर पुलिस चौकी से बाईपास मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को हाईवे से मनसादेवी होकर बाईपास मार्ग पर भेजा गया। प्रदर्शन को देख प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से आबकारी निरीक्षक को मौके पर बुलाया गया। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट को मौके पर लोगों को उक्त स्थान पर दुकान न खुलने का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम खुला।
विज्ञापन
-- -- --
सत्ता और विपक्षी पार्टियों के पदाधिकारी विरोध में उतरे
शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने विरोध किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि गुमानीवाला में शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। कहा कि उक्त क्षेत्र में मंदिर और स्कूल नजदीक हैं। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राकेश मियां, मनोज गुसाईं, राजेंद्र गैरोला, ममता रमोला, रेणु नेगी, ऊषा चौहान और भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, संजीव चौहान, वीरेंद्र रमोला, विपिन पंत ने भी विरोध किया।
-- -- -- -- -
अमित ग्राम में अंग्रेजी शराब की दुकान आबकारी नीति के अंतर्गत खोली गई है। लोग दुकान का विरोध कर रहे हैं। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम करवाई की जाएगी। - प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक, ऋषिकेश