फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Promising of brightening the name of the state: Kharola

राज्य का नाम रोशन कर रहे प्रदेश के होनहार : खरोला

Thu, 09 Jan 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Promising of brightening the name of the state: Kharola
ऋषिकेश। नेपाल में आयोजित यूथ गेम्स लीग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे भारतीय टीम के खिलाड़ियों का स्वागत बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा की ओर से किया गया। स्वागत समारोह में उत्तराखंड के अभिषेक रांगड़, सौरव कुमार, शिवम शाह को कांग्रेस नेता राजपाल खरोला, महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजे नेगी और उत्तराखंड स्पोर्ट्स एशोशियसन के प्रदेश महामंत्री दिनेश पैन्यूली ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजपाल खरोला ने कहा कि उत्तराखंड से लगातार खेल प्रतिभाएं उभरकर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। डॉ. राजे नेगी ने बताया कि तीन से सात जनवरी तक नेपाल के पोखरा में आठ देशों के बीच हुई चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने फुटबॉल के फाइनल मैच में भूटान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी श्यामपुर निवासी अभिषेक रांगड़ ने 22 वर्ष आयु वर्ग में टीम कप्तान के रूप में नेतृत्व किया। फुटबॉल के अंडर 14 आयु वर्ग में भारतीय टीम ने नेपाल को पराजित किया। जूनियर टीम से श्यामपुर निवासी शिवम शाह ने सर्वाधिक गोल दाग कर स्वर्ण पदक एवं ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एथेलेटिक्स के 400 मीटर दौड़ भल्लाफार्म निवासी सौरव कुमार ने 58.47 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। भारतीय फुटबॉल टीम के कोच अभिषेक रांगड़ ने बताया कि खेलों के प्रति राज्य सरकार की उदासीनता के कारण गरीब परिवारों के होनहारों को बढ़ावा नही मिल पा रहा है। अधिकतम खिलाड़ियों को देश के बाहर अपने ही खर्चे पर खेलने जाना पड़ता है। राज्य सरकार को इस और ध्यान देने और कड़े नियम बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उत्तम सिंह असवाल, आरसी भट्ट, विशाल बहल, अनूप रावत, रंजीत सिंह, अनिकेत प्रजापति, शेर सिंह, रोशन पंत, मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed