{"_id":"56dde0de4f1c1bfd268b4572","slug":"profit-of-10-lakh-rupees-to-gmvn","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा वीक से जीएमवीएन को 10 लाख का मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा वीक से जीएमवीएन को 10 लाख का मुनाफा
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
मुनाफा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन से गढ़वाल मंडल विकास निगम ने योगा वीक में शामिल हुए देेश-दुनिया के साधकों से 10 लाख का मुनाफा अर्जित किया है। लगातार तीन साल से इंटरनेशनल योगा वीक आयोजित कर रहा निगम पहली बार इस साल फायदे में रहा। बेहतर रिस्पांस के दृष्टिगत जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक सी रविशंकर ने बाकायदा अगले साल योग महोत्सव के आयोजन की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निगम वर्ष 2017 में आठ दिवसीय महोत्सव का आयोजन करेगा। एक मार्च से सात मार्च तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव सोमवार को विधिवत संपन्न हो गया। समापन अवसर पर पत्रकारों से मुखातिब जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक सी रविशंकर ने बताया कि इस साल योग महोत्सव के आयोजन में निगम ने 10 लाख का लाभ अर्जित किया है, जो कि बीते दो वर्षों के मुकाबले काफी अधिक है।
विज्ञापन
उन्होंने निगम की ओर से हर साल अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन के लिए अलग से फंड बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर ढंग से आयोजन किया जा सकेगा। एमडी ने बताया कि निगम अब अपने स्तर से बिना राज्य सरकार के सहयोग के महोत्सव के आयोजन कराने में सक्षम है। अगर इसके लिए निगम को सरकार और पर्यटन विभाग अपनी ओर से किसी भी रूप में सहयोग करेगा, तो लिया जाएगा।
विज्ञापन
सी रविशंकर ने बताया कि जीएमवीएन अगले वर्ष यानी 2017 में आठ दिवसीय इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल आयोजित करेगा। इसकी तैयारी शीघ्र शुरू कर दी जाएगी, जिससे और अधिक बेहतर परिणाम सामने आ सकें। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में एक सत्र सभी लोगों के लिए निशुल्क रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम में आयोजित महोत्सव में 532 पंजीकृत देसी-विदेशी योग साधक शामिल हुए, जबकि उन्होंने योगा वीक में प्रतिदिन के लिहाज से पंजीकृत साधकों की संख्या 2032 बताई।